महाराणा प्रताप जयंती पर मेवाड़ के विद्यार्थियों ने जगाया देशभक्ति का जज्बा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विवेकानंद सभागार में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह में इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी अडिग होकर खड़े रहने का हुनर महाराणा प्रताप के पास था। स्वतंत्रता आंदोलन में अन्य महापुरुषों की तरह महाराणा प्रताप भी नौजवानों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। वह देश के ऐसे सर्वमान्य नेता रहे जिन्हें जीव-जानवर भी प्यार करते थे। महाराणा को उनकी टीम ने ही महान बनाया।
डॉ. गदिया ने महाराणा प्रताप, मां सरस्वती व भारत माता की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के बाद पुष्प अर्पित कर भावांजलि दी। समारोह सरस्वती वंदना से शुरू हुआ। वंदेमातरम, एकल गीत, सम्भाषण व कविताओं के जरिये विद्यार्थियों ने महाराणा प्रताप की शौर्यगाथा सुनाकर देशभक्ति का जज्बा जगा दिया। सभी ने इसकी सराहना की।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों में भावना, गरिमा, रूपल, हिमांशी यादव, शिवानी, गीतांजलि, भारती एंड ग्रुप आदि शामिल थे। समारोह का संचालन अमित पाराशर ने किया। इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*