नारी चौपाल में ग्रामीण महिलाओं को किया जागरूक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर आकांक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती सीमा पांडेय पत्नी अजय शंकर पांडेय जिला अधिकारी गाजयिाबाद की अध्यक्षता में ग्राम वसन्तपुर सैंतली के कम्पोज़िट विद्यालय में नारी चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, आकांक्षा समिति की सदस्याओं के अतिरिक्त गांव की महिलाएं शामिल हुई।
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019 को आयोजित नारी चौपाल में ग्रामीण महिलाओं को लाभ पहुंचाने वाली तमाम सरकारी योजनाओ के बारे में बताने के लिए यहां सारे विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को बुलाया गया था। वन स्टॉप सेंटर,आशा ज्योति केंद्र, समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख़्यक कल्याण विभाग, बाल कल्याण विभाग इत्यादि। महिलाओं के लिए जो योजनाएं हैं, उनके बारे में विस्तार से बताया गया और उन्हें पूरी तरह से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। अन्य जानकारी के लिए ग्राम प्रधान को नामित किया गया। इस अवसर पर आकांक्षा सिमिति की अध्यक्षा श्रीमती सीमा पांडेय ने कहा कि अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए हमें स्वयं को स्थापित करना होगा। जो महिलाएं अपना रोजगार करना चाहती हैं, अपनी प्रतिभा के बल पर कदम बढ़ाती हैं तो हम उनका पूर्ण सहयोग करने के लिए खड़े हैं। जो महिलाएं कुछ उत्पाद करती हैं तो हम उनको बढ़ावा देंगे और उनकी मार्केटिंग की जिम्मेदारी भी लेंगे।
आकांक्षा उप समिति की मीडिया प्रभारी पुनीता त्यागी ने बताया कि नारी चौपाल में कुछ महिलाओं की गोदभराई की रश्म भी की गई। ये पूरा कार्यक्रम बेहद सफल रहा। संचालन आकांक्षा समिति की कोऑर्डिनेटर पूनम शर्मा ने किया। कार्यक्रम में पिंकी मंगल, बबिता गुडग़ुटिया, रमा त्यागी, विनीता त्यागी एवं ग्राम प्रधान अर्णिमा त्यागी के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग की अध्यापिकाएं,आशा बहुएं, आंगनवाड़ी सदस्य एवं सैंकड़ों ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*