बच्चों के श्रेष्ठतम प्रदर्शन के साथ समर कैंप का समापन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में 17 मई से चल रहे समर कैंप का आज समापन हो गया। बच्चों द्वारा सीखी गई विभिन्न कलाओं की मंगलवार को श्रेष्ठतम अभिव्यक्ति देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना तथा मुख्य अतिथि उप सचिव अमित सिन्हा, निदेशक पंकज जोशी तथा प्रबंधन समिति की सदस्य श्रीमती उमा सूरी सिन्हा के स्वागत के साथ हुआ। उसके बाद बच्चों ने समर कैंप के दौरान सीखी गई विभिन्न कलाओं का श्रेष्ठतम प्रदर्शन किया।
अभिभावक नन्हें-मुन्नों को छोटी सी समयावधि में सीखी गई कलाओं के श्रेष्ठतम प्रदर्शन कर गौरव मिश्रित आनंद का अनुभव कर रहे थे और शिक्षकगण अपनी सफलता से अभिभूत थे। बीच-बीच में मनमोहक नृत्य इस कार्यक्रम को और भी रोचक बना रहा था। बच्चों से जुड़ी एक लघु फिल्म भी अभिभावकों को दिखाई गई, जिसे सभी ने सराहा। प्रधानाचार्य श्री मधुकर प्रिय ने जहां अधिक से अधिक बच्चों को समर कैंप में प्रतिभागिता के लिए प्रोत्साहित किया, वहीं अध्यापिका श्रीमती हरीतिमा् पश्ऋचा ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*