फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में फ्लोरेस हास्पिटल की टीम ने बताए बीमारियों से बचाव के उपाय

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित फ्लोरेस हास्पिटल में निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए मुफ्त हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। करीब दो सौ लोगों ने इसका लाभ उठाया। कैंप में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ एमके सिंह और वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ गौरव गुप्ता स्वयं उपस्थित रहे। इन्होंने लोगों को फ्री हेल्थ टिप्स की जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि लाइनपार क्षेत्र का फ्लोरेस हास्पिटल सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। प्रताप विहार के जी ब्लॉक में सेक्टर 11 के इस अस्पताल में दूरदराज से भी लोग इलाज कराने आते हैं। आयुष्मान भारत कार्ड वालों का यहां मुफ्त इलाज किया जाता है। जनहित में स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल के चिकित्सक सदैव हेल्थ कैंप का आयोजन करते रहते हैं। उसी कड़ी में 28 मई को भी यह आयोजन किया गया और डॉक्टरों की टीम ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चों का कैसे खासा ध्यान रखें। मौसम बदलने के साथ ही बीमारियों का प्रकोप भी शुरू हो जाता है। सबसे पहले बच्चे इनकी चपेट में आते हैं। बरसात में तरह-तरह के वायरल और दूसरी बीमारियों से बचने के लिए खास ख्याल रखें। बरसात के पानी में भींगने से बचें।
डॉ एमके सिंह के अनुसार हृदय रोग, बाल रोग और स्त्री रोग के मरीजों को भी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मुफ्त में सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा बहुत कम कीमत में उपलब्ध है। इसके अलावा आज के कैंप में जो लोग आए, उनमें हड्डी रोग, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। आगे भी इस तरह का आयोजन किया जाता रहेगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*