नोएडा के पत्रकार पवन राज सिंह प्रिंट मीडिया कमेटी के सदस्य मनोनीत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। गौतमबुद्धगर के वरिष्ठ पत्रकारों में अपनी निर्भीकता, सादगी और मृदुभाषिता की अलग पहचान रखने वाले पवन राज सिंह को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय चैंबर आफ मीडिया एवं इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने उन्हें प्रिंट मीडिया कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है। नोएडा फिल्म सिटी स्थित मारवाह स्टूडियो में अंतरराष्ट्रीय चैंबर आफ मीडिया एवं इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के चेयरमैन डॉ संदीप मारवाह ने स्वयं अपने हाथों पवन राज सिंह को मनोनयन पत्र सौंपा।
शुक्रवार को डॉ मारवाह ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार पवन राज सिंह विगत 16 वर्षों से भी अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं, जिनके द्वारा कई समाचार पत्र-पत्रिकाओं का सफल संपादन एवं संचालन किया गया। इनकी पत्रकारिता से हमेशा समाज के कई तबकों को लाभ मिलता रहा है। साथ ही पवन राज सिंह मान्यता प्राप्त पत्रकार भी हैं। ऐसे में उन्हें अपनी टीम में शामिल कर प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं। जबकि पवन राज सिंह ने कहा है कि यह दायित्व उनके लिए सौभाग्य की बात है। वह आगे भी पत्रकारिता के क्षेत्र में समाज कल्याण हेतु अपना योगदान देते रहेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*