राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
हरिद्वार। ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया और उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संयुक्त रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति महाभियान के तहत दर्जनों कार्यक्रम आयोजित किए। सिटी फॉरेस्ट में पौधरोपण किया और सिडकुल, रुड़की तथा भगवानपुर में विशाल पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किए गए। साथ ही आठ औद्योगिक क्षेत्र, दो नगर निगम, जिले की सभी नगर पालिकाओं सहित नगर पंचायतों में क्लीन आवर एक पर्व के रूप में मनाया गया। ग्रीनमैन ऑफ इंडिया विजयपाल बघेल सात कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि रहे।
सिडकुल में आयोजित कार्यक्रम में रानीपुर के विधायक आदेश चौहान, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रुड़की इ0 सुभाष चंद्र पंवार, क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल गिरवर रावत, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र श्रीमती पल्लवी गुप्ता के साथ एसएमयू डा हरेंद्र गर्ग पूरी कार्यकारिणी साथ उपस्थित रहे। नगर निगम हरिद्वार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्रीनमैन विजयपाल बघेल ने हर कार्यक्रम में अपने सूत्रवाक्य “मेरा हरिद्वार, मैं हूं जिम्मेदार” का उद्घोष करते हुए प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करने का आव्हान किया।
रुड़की औद्योगिक क्षेत्र के सभागार में क्षेत्रीय विधायक प्रदीप बत्रा ने अध्यक्षता की। भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी पर्यावरण दिवस की धूम रही। वहां स्थानीय विधायक श्रीमती ममता राकेश मौजूद रहीं। ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के निदेशक जनसंपर्क अजय दिगंबर जैन ने बताया कि 3500 औद्योगिक इकाइयों द्वारा क्लीन आवर में प्रतिभाग किया, दो नगर निगम और तीन नगर निकायों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
ग्रीनमैन बघेल ने कहा कि 5 जून को पर्यावरण दिवस की स्वर्ण जयंती वर्ष को महापर्व के रूप में मनाए जाने हेतु संयुक्त राष्ट्र संघ ने “बीट द प्लास्टिक पॉल्यूशन” थीम निर्धारित की थी और भारत सरकार भी “मिशन लाइफ” (लाइफस्टाइल फॉर इनवायरमेंट) कार्यक्रम के तहत स्वच्छता और हरियाली के प्रति जागरूक कर देशवासियों को प्रकृति के साथ जोड़ने की मुहिम चला रही है। जी 20 के माध्यम से भी ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की गंभीर समस्या से छुटकारा पाने के लिए हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में प्रकृति प्रेम जगाने के लिए लिए प्रेरित करने वाली योजनाओं का क्रियान्वन किया जा रहा है। इस मौके पर ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक दुर्वेश पाल व निदेशक कार्यक्रम क्रियान्वयन रंजीत सिंह, विनोद मित्तल, जगदीश लाल पाहवा, कुलदीप खंडेलवाल, राहुल पाल आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply