खुर्जा में भाजपा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने देश भर में महीने भर का महासंपर्क अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में सोमवार को खुर्जा में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा के वरिष्ठ जनों ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
खुर्जा पंचवटी कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में गौतम बुद्धनगर के भाजपा सांसद डॉ महेश शर्मा, खुर्जा की विधायक मीनाक्षी सिंह, खुर्जा की चेयरमैन अंजना सिंघल, जिलाध्यक्ष अनिल शिशोदिया, जिला महामंत्री संजय गुर्जर, उपाध्यक्ष विकास चौहान, ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशि शर्मा, युवा मोर्चा के दिवाकर आदि मौजूद रहे।
पार्टी ने एक बयान में कहा है कि देश ने पिछले नौ वर्षों में ‘नेशन फर्स्ट’ के मंत्र के साथ हर क्षेत्र में ‘अभूतपूर्व’ विकास देखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने बीते 9 वर्षों में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देशवासियों की आशा, अभिलाषा एवं आकांक्षाओं को पूर्ण किया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*