राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। 56 घंटे तक योग और प्राकृतिक चिकित्सा के ऑनलाइन कार्यक्रम में 72 देशों के 596 प्रमुख वक्ताओं को शामिल कर तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली मेवाड़ यूनिवर्सिटी का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। वक्ताओं में पतंजलि योगपीठ के जग प्रसिद्ध योगगुरु बाबा रामदेव का नाम भी शामिल है।
वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विवेकानंद सभागार में आयोजित एक समारोह में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के एशिया हैड डॉ. मनीष विश्नोई और उनके सहायक आलोक कुमार ने तीनों वर्ल्ड रिकार्ड के प्रमाण पत्र, मेडल आदि मेवाड़ यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. अशोक कुमार गदिया को प्रदान किये। इस अवसर पर पतंजलि विश्वविद्यालय में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के सेंट्रल हैड परमार्थ देव महाराज भी मौजूद थे।
कार्यक्रम में मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल, डॉ. मनीष विश्नोई आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। अतिथियों को स्मृति चिह्न और गुलदस्ते भेंटकर सम्मानित किया गया। सफल संचालन जयवीर सिंह आर्य ने किया। जबकि मेवाड़ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर राजेश कुमार सैनी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। समारोह में मेवाड़ परिवार के सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Leave a Reply