राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। हिंदी समाचार पत्र ‘सच कहूं’ परिवार ने रविवार को पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर 21वीं वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर नोएडा कार्यालय में संपादक ऋषिपाल सिंह अरोड़ा और समस्त स्टाफ सहित क्षेत्र के गणमान्य मौजूद रहे। सभी ने अखबार की इस अनोखी मुहीम की प्रसंशा की है।
नोएडा स्थित सेक्टर -80 ए -157, सच कहूँ प्रेस कार्यालय पर सेवादारों ने पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सा की पावन प्रेरणा से चलाए जा रहे मानवता की भलाई से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई। भीषण गर्मी से बचाने के लिए स्थानीय पार्क आदि में जगह-जगह मिट्टी के सकोरों में दाना-पानी रखा गया। संपादक ऋषि पाल सिंह अरोड़ा ने सच कहूं के स्थापना दिवस के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर प्रबंधक एसबीएम पंजाब पाल सिंह, नोएडा ब्यूरो चीफ निरंकार सिंह, गाजियबाद से रविंद्र सिंह, नोएडा के संवाददाता जगदीश शर्मा, सतेन्द्र, इन्सां, शिव कुमार चौहान, संजीत इन्सां आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply