बीएसएफ ने रैली निकाल लोगों को प्रदूषण व नशे के प्रति किया सावधान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
भानु प्रतापपुर (छत्तीसगढ़)। आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 81वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट राकेश सिन्हा के नेतृत्व में वाहिनी मुख्यालय के सभी जवानों ने भानुप्रतापपुर शहर में एक रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। आम नागरिकों को योग के फायदे, पर्यावरण संरक्षण और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव के बारे में बताया।
रैली भानुप्रतापपुर रेलवे फ्लाइओवर से शुरू होकर चौक और सरकारी अस्पताल होती हुई स्टेडियम पहुंची, जहां सिन्हा ने रैली को संबोधित करते हुए पर्यावरण प्रदूषण के प्रति चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हमें अपने जीवनकाल में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए ताकि हम आने वाली पीढ़ी को संरक्षित रख सकें। उन्होंने नशे से होनेवाली बीमारियों और शरीर में होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए कहां कि बच्चों को जरूर जागरूक करें, जिससे वे नशे की चपेट में न आ सकें।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*