तीन दिवसीय ध्यान कार्यशाला में सीखा सुख-शांति के गुर

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गाजियाबाद। शम्भू दयाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजियाबाद में तीन दिवसीय ध्यान प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। योग एवं मैडीटेशन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में हार्टफुल नैत्र संस्था से सम्बद्ध एसके मिश्रा एवं बहन रश्मि गुप्ता ने प्रशिक्षक के रूप में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों का मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में उपस्थित सभी लोगों ने सुख-शांति के गुर सीखे और प्रसन्नता का अनुभव किया।
14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चले तीन दिवसीय कार्यशाला में प्रथम दिवस ध्यान पर, दूसरे दिन मानसिक सफाई और तीसरे दिन प्रार्थना पर प्रशिक्षकों ने चर्चा की। साथ ही तीनों दिन इनका अभ्यास कराते हुए उर्जा का संचरण भी किया गया। तीनों दिन के कार्यक्रमों की अध्यक्षता डॉ मंजू गोयल ने की।
सशक्त महाविद्यालय परिवार ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए सकारात्मक उर्जा का अनुभव किया। साथ ही अपने जीवन में इससे लाभान्वित होकर वे अपने जीवन के वास्तविक लक्ष्य प्राप्ति के प्रति सचेत हुए। समिति की सदस्य डॉ कमलेश भारद्वाज, डॉ. गीता पांडेय और डॉ. बिन्दु कर्णवाल ने अपने-अपने अनुभव भी मंच से साझा किए और कार्यक्रम का संचालन भी किया। कार्यक्रम के संयोजक ने बताया कि महाविद्यालय के सभागार में प्रात: 10 बजे से कार्यशाला प्रारम्भ होती थी।
बुधवार को समापन दिवस पर अंत में प्राचार्य ने सभी का आभार प्रकट किया एवं प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्न एवं पुष्पपात्र देकर उनको सम्मानित किया। राष्ट्रगान के उपरांत सफलतापूर्वक कार्यशाला को समाप्ति की घोषणा की गई। कार्यशाला अपने उद्देश्य में पूर्णत: सफल रही। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना का भी कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*