राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंडो-नेपाल गोजू-रयू की 5वीं कराटे चैंपियनशिप-2023 में प्रताप विहार गाजियाबाद के अभिषेक श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। अभिषेक संतोष मेडिकल कॉलेज गाजियाबाद के दंत चिकित्सक तृतीय वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा से देश और कॉलेज का नाम रोशन कर एक मिसाल कायम की है। अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि 23 और 24 जून को नेपाल के काठमांडू में 5वीं इंडो-नेपाल गोजू-रयू कराटे चैंपियनशिप-2023 का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में अभिषेक श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में नेपाल, केरल, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, असम, उत्तराखण्ड, पंजाब, झारखण्ड से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। लेकिन गाजियाबाद के अभिषेक श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। अभिषेक की इस उपलब्धि पर उनकी माता श्रीमती किरण श्रीवास्तव जो पेशे से समाजसेवी और एक शिक्षिका हैं, खुद को गौरवान्वित महसूस करती हैं। पिता सुनील कुमार श्रीवास्तव ने ढेर सारा आशीष दिया है। वहीं गाजियाबाद के कई सामाजिक संगठनों और कायस्थ समाज के अलग-अलग पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है और अभिषेक के उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Leave a Reply