राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बुलंदशहर। नई मंडी के व्यापारी रवि करण की लूट का पुलिस ने बहुत कम समय में खुलासा कर दिया है। इसके लिए व्यापारी सुरक्षा फॉर्म संस्थान (रजि.) खुर्जा के पदाधिकारियों द्वारा मंगलवार, 4 जुलाई को सीओ दिलीप कुमार, कोतवाली खुर्जा प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार व अन्य पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पहलवान, जिलाध्यक्ष पदम सोलंकी, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद खुर्जा हरजीत सिंह टीटू, नगर अध्यक्ष नवीन गर्ग बिंदा वाले, महामंत्री सोनू पंडित, कोषाध्यक्ष पुनीत गोयल, गोविंद महेश्वरी, रवि करण, ज्ञान प्रकाश गोयल, अनिल, आरती, अर्पित चौहान, कौशिक जी आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।


Leave a Reply