राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। ढाँकर रोड खुर्जा स्थित शिव मंदिर में मंगलवार, 4 जुलाई को मंडली द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मण्डली द्वारा प्रस्तुत की गई मधुर वाणी में सुंदरकांड का पाठ सभी के मन को लुभा गया। मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। सभी लोगों ने भरपूर आनंद प्राप्त किया। इस अवसर पर अमित शर्मा, कुसुम शर्मा, ज्योति सिंह, श्वेता भारद्वाज, शिखा शर्मा, मिथिलेश शर्मा, अनिरुद्ध सिंह, योगेंद्र गुप्ता, भास्कर रोहिला, मोहित अग्रवाल, आमोद शंकर, माधव भारद्वाज, राम दिवाकर, नवीन अरोरा, पवन गर्ग, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply