सांसद गोपाल शेट्टी ने राष्ट्रहित के लिए तत्पर रहने का दिया मूलमंत्र

अमित मिश्रा
मुंबई। दहिसर की भाजपा विधायक मनीषा ताई चौधरी के नेतृत्व में भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को जोड़ने के लिए टिफिन बैठक की गई। विद्या मंदिर स्कूल (समाज कल्याण हॉल) दहिसर- पूर्व में हुए इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक और उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जनसेवा व राष्ट्र निर्माण के लिए अपना योगदान देते रहने की अपील की है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी करुणाशंकर ओझा, पूर्व उप महापौर विनोद घेड़िया, उत्तर मुंबई भाजपा के अध्यक्ष तथा भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता गणेश खणकर, संजय उपाध्याय, श्रीकांत पांडे, मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व नगरसेवक विद्यार्थी सिंह, पूर्व नगरसेवक जितेंद्र पटेल, पूर्व नगर सेवक हरीश छेड़ा, वरिष्ठ पत्रकार व लेखक अमित मिश्रा तथा उत्तर मुंबई भाजपा की मीडिया प्रभारी नीलाबेन सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में सुनील राणे, तैमुरस कोल्हाह (बावाजी), वार्ड अध्यक्ष शशिकांत पाटिल, राजन वोरा, दीपक वोरा और भाजपा के दहिसर विधानसभा के समर्पित कार्यकर्ताओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*