सतपाल महाराज की प्रेरणा से गाजियाबाद के संजयनगर में लगाए 51 पौधे

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा पूरे देश में 15 दिन से पौधरोपण अभियान चलाया गया, जिसमें लगातार पौधरोपण किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में संजय नगर स्थित सेक्टर-23, एम ब्लॉक के पार्क में विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से पूजनीय महात्मा दीपांजलि बाई और वार्ड-53 के निगम पार्षद श्रीमती सुमन के पति समाजसेवी राजकुमार ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम में कॉलोनी के कई लोग भी शामिल हुए। आम, अमरूद, चीकू, जामुन, पुष्प आदि के कुल 51 पौधे रोपित किए गए।
समाजसेवी राजकुमार ने इस अवसर पर कहा कि श्री महाराजजी द्वारा पूरे भारत में चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान से सभी देशवासियों को लाभ अर्जित होगा। उन्होंने संस्था के कार्यकर्ताओं व दीपांजलि बाई के प्रति आभार प्रकट किया। बाईजी ने बताया कि मानव धर्म के प्रणेता श्री सतपाल महाराज ने इस वर्ष सम्पूर्ण भारत में दो लाख पेड़-पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा है और यह अभियान पिछले कई वर्षों से चलाया जा रहा है।
पौधरोपण कार्यक्रम में मानव सेवा दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता मूलचंद सैनी, विजय शर्मा, मदन रोतेला, श्रीमती सावित्री वर्मा, श्रीमती मीनाक्षी तथा यूथविंग के शिवेश शर्मा, श्वेता वशिष्ठ, प्रकाश कौरी, पूजा शर्मा, सहयोगी कार्यकर्ता एडवोकेट गजराज भाटी, राकेश चौधरी, अरुण पटेल, गौरव शर्मा, प्रशांत यादव, परितोष सिंघल, नरेश कुमार, दिलीप कुमार, अमित कपूर, बिट्टू त्यागी, रटूरी, दीपक कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*