अमित मिश्रा / राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मुंबई। दहिसर पूर्व क्रिस्टल प्राइड हॉल, ऑर्किड प्लाजा में लोकायन और बयार मित्र परिवार के संयुक्त तत्वावधान में ‘कजरी बयार’ सांस्कृतिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर राधेश्याम तिवारी ने की तथा मुख्य अतिथि मागाठाणे के विधायक प्रकाश सुर्वे रहे। विशिष्ट अतिथियों में बॉलीवुड के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता दयाशंकर पांडे, गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल के सुभाषचंद्र उपाध्याय, आरटीआय एक्टिविस्ट अनिल गलगली और न्यूज पोर्टल pen-n-lens.in के एडिटर अमित मिश्रा उपस्थित रहे।
मन को सुकून मिलता है :
“कजरी बयार” के इस विशिष्ट आयोजन में प्रसिद्ध लोकगीत गायक सुरेश शुक्ला और उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक कजरी गीतों तथा अन्य गानों से समां बांध दिया। ‘पिया मेंहदी मंगा द मोतीझील से जायके साइकिल से ना’ से लेकर ‘रेलिया बैरन पिया को लिए जाय रे’ जैसे दर्जनों कर्णप्रीय गीतों पर लोग झूम उठे। विधायक प्रकाश दादा सुर्वे ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज से मेरा विशेष स्नेह और लगाव रहा है। यह समाज जब भी मुझे आवाज देगा, मैं जी-जान लुटाने से पीछे नहीं हटूंगा। वहीं डॉक्टर राधेश्याम तिवारी ने आयोजन समिति के सभी लोगों विशेषतः अभय मिश्रा की प्रशंसा की और कहा कि इस कार्यक्रम से मन को सुकून मिलता है। उन्होंने पूरी टीम को साधुवाद दिया।
ठेंठ देहाती में दी प्रस्तुति :
कार्यक्रम में श्वेता अभिषेक पांडे (नेहा) द्वारा प्रस्तुत कजरी सांस्कृतिक समारोह में विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सभी ने नेहा द्वारा गाई गई ठेंठ देहाती स्वरूप की कजरी को खूब पसंद किया। लोगों को आश्चर्य भी था कि उत्तर प्रदेश/ बिहार की सभ्यता और संस्कृति से प्रमुख हिस्से के रूप में जुड़ी पारंपरिक कजरी मॉडर्न युग में भी कोई गृहिणी इतने लयबद्ध और अच्छे ढंग से प्रस्तुत कर सकती है।
कार्यक्रम की सराहना हुई :
विशेष आयोजन में नारी शक्ति यानि माताओं-बहनों के लिए चूड़ी, आलता, झूला और सेल्फी पॉइंट की भी विशेष व्यवस्था थी। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व नगरसेवक अभय चौबे, डॉ. किशोर सिंह, ब्रह्मदेव सिंह (पिपासा), हेमंत पांडे, डॉक्टर शिवश्याम तिवारी, आदित्य दूबे (हिंदी महानगर), अरुण उपाध्याय (प्रातःकाल), राजेश उपाध्याय (प्रवासी संदेश), आनंद मिश्रा (पत्रकार विकास संघ), अरुण सिंह (अमरदीप टाइम्स), अनिल पांडे और अजय सिंह (हिंदी सामना), भगवती मिश्रा (नवभारत), महेंद्र मिश्रा, कैलाश रामरक्षा मिश्रा, हरी धर्मराज मिश्रा, अभिषेक सभाजीत पांडे, कृष्णा पांडे, रोहित कैलाश मिश्रा, पप्पू मिश्रा तथा धर्मेंद्र पांडे सहित भारी संख्या में राजनीति, व्यवसाय जगत, चिकित्सा जगत और मीडिया जगत के ख्यातनाम दिग्गजों ने कार्यक्रम की सराहना की है।
विशेष प्रयास किया :
कार्यक्रम को सफल तथा यादगार बनाने के लिए संस्था के सूर्यकांत उपाध्याय, सीनियर जर्नलिस्ट अभय मिश्रा, सतीश दूबे, एडवोकेट अशोक मिश्रा, डॉक्टर बृजेश पांडे, अजित तिवारी, अनिल मिश्रा, अरविंद मिश्रा, उपेंद्र सिंह, संतोष मिश्रा, अनुज अवस्थी, अरविंद तिवारी, रविंद्र उपाध्याय, नीरज उपाध्याय तथा प्रदीप मिश्रा ने विशेष प्रयास किया जो कि उल्लेखनीय है।


Leave a Reply