राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम व अनोखी मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। ऑडिटोरियम में आयोजित तीज महोत्सव में शशि प्रजापति ने अपनी आकर्षक वेशभूषा और फैशन शो में उम्दा रैम्प वॉक के बूते मिस तीज क्वीन का खिताब जीता। इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया व निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। साथ ही शशि को तीज क्वीन का ताज पहनाया।
तीज महोत्सव में एकल व सामूहिक नृत्यों ने खूब समां बांधा। लॉ, मैनेजमेंट, एचएसएस, बीकॉम, बायोटेक, बीएड, बीटीसी आदि विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं के समूह नृत्यों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। संचालक श्रेया अग्रवाल, अनुराधा एवं अमित पाराशर ने मनमोहक अंदाज से जहां सबमें नई ऊर्जा का संचार किया तो उनके सुनाये चुटकुलों का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply