भगवान गणेश की राजेश ने बनाई 1500 पेंटिंग्स, आईआईसी में अभिनन्दन

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। साहित्य प्रेमी मंडल और मास्टर टेक्सटाइल ग्रुप के तत्वावधान में आईआईसी के सीडी देशमुख सभागार में भगवान श्री गणेश की 1500 से अधिक पेंटिंग्स बनाने वाले राजेश कुमार का भव्य स्वागत-सम्मान किया गया। राजेश ने अद्भुत और अभूतपूर्व तरीके से विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। उन्हें अब सांसद, विधायक और समाजसेवियों ने केन्द्र सरकार से पदमश्री से सम्मानित करने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि राजेश कुमार कॉसमॉस ग्रुप ऑफ एजुकेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर, शिक्षाविद और कलाकार हैं। उन्होंने भगवान श्री गणेश की 1500 से अधिक पेंटिंग्स बनाई हैं, जिनमें 150 से अधिक वस्तुओं का प्रयोग किया है। इसके लिए राजेश कुमार का नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है और पूरा भारत राजेश कुमार पर गर्व करता है।

राजेश कुमार के विश्व रिकॉर्ड को साहित्य प्रेमी मंडल और मास्टर टेक्सटाइल ग्रुप ने ‘गर्वानुभूति’ कार्यक्रम के माध्यम से मंगलवार, 12 सितंबर को भव्य रूप से मनाया। उनका स्वागत-सम्मान किया। भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी, मनोज तिवारी, विधायक जितेंद्र महाजन, कुलदीप, ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ के संपादक जितेन्द्र बच्चन, पूर्व विधायक नसीब सिंह, एनडी शर्मा, वरिष्ठ नेता मुखिया गुर्जर, पद्मश्री महाबली सतपाल, अरुण शर्मा, निरंजन त्यागी, सुरेन्द्र वर्मा व अनेक महनीय अतिथियों ने राजेश कुमार को शुभकामनाएं दी हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और कॉसमॉस पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ हुई। सुश्री कल्पना शुक्ला व पीके आज़ाद ने कविताओं के माध्यम से बधाई दी। मंच का शानदार संचालन अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ प्रवीण शुक्ल ने किया। संयोजन में पंकज शर्मा, सुशील पांचाल, निर्दोष शर्मा, आदेश शर्मा, सुरेश पाल वर्मा जसाला, नमन जैन, हितेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस अवसर पर दिल्ली-एनसीआर के कई वरिष्ठ समाजसेवी, साहित्कार, लेखक, कवि और पत्रकार उपस्थित रहे। छलेश चौधरी ने सभी का धन्यवाद किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*