हिंदी दिवस पर सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल के बच्चों ने दी मनोहारी प्रस्तुति

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल की नेहरू नगर व कवि नगर शाखा के छात्रों ने मनोहारी प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरुवार को हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर दोहे, नारे, पोस्टर व चौपाई के अलावा नृत्य नाटिका के जरिए बच्चों ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि हिंदी भाषा राष्ट्रीय एकता व सद्भावना की डोर को निरंतर मजबूत करती है। स्कूल की निदेशक व प्रधानाचार्य डॉ. माला कपूर ने कहा कि विश्व में हिंदी के निरंतर लोकप्रिय होते जाने का प्रमाण हाल ही में जी-20 सम्मेलन में हिस्सेदारी करने आए विदेशी मेहमानों में से कई ने हिंदी बोल कर दिया।
उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा हमारी संस्कृतिक पहचान है। इसके वैज्ञानिक स्वरूप ने ही हिन्दी को समृद्ध बनाया है। विश्व के कई विश्व विद्यालयों में हिंदी पढाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हिंद को बचाना है तो हिंदी को बचाना होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. उर्वशी अग्रवाल ‘उर्वी’ ने विभिन्न प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले बच्चों के नाम पर हाथोंहाथ दोहे गढ़कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका उमा नवानी, सोनिया सेहरा, एकता कोहली, मंजु कौशिक, मीनाक्षी शर्मा, हिमांशी त्यागी सहित समस्त स्टाफ ने हिंदी को बढ़ावा देने की शपथ ली।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*