देव भागीरथी इंक्लूसिव एजुकेशन सेंटर के दिव्यांग बच्चों ने मनाया हिंदी दिवस

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। नींव शक्ति संस्था (NGO) के तत्वाधान में गाजियाबाद में पहला दिव्यांग जनों के लिए विशेष स्कूल देव भागीरथी इंक्लूसिव एजुकेशन सेंटर द्वारा हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी एवं उद्योगपति वीरेंद्र दत्त सेमवाल उपस्थित रहे और बच्चों ने पौधरोपण भी किया।
संस्था के चेयरपर्सन ऋचा खुलवे ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि दिव्यांग बच्चों ने अपने हाथों से हिंदी दिवस पर बनाएं बधाई पत्र सेमवाल जी को प्रदान किए, जिसे देखकर वह अति प्रसन्न हुए। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के साथ स्कूल प्रांगण में पौधरोपण भी किया, जिससे बच्चे बहुत खुश हुए। स्कूल के स्टाफ में भी जोश और उत्साह देखने को मिला।
उल्लेखनीय है कि देव भागीरथी इंक्लूसिव एजुकेशन सेंटर मैं गरीबी रेखा से नीचे दिव्यांगजनों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है। उद्योगपति वीरेंद्र दत्त सेमवाल ने संस्था और स्कूल के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है, जिसके लिए ऋचा खुलवे ने उनके प्रति आभार प्रकट किया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*