मासिक गोष्ठी में काव्य संग्रह ‘वामायण’ का लोकार्पण

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। साहित्यिक संस्था सम्प्रति की मासिक गोष्ठी सुश्री पुष्पलता अधिवक्ता तथा निराला पुस्तकालय, अजनारा इंटीग्रिटी, राजनगर एक्सटेंशन, ग़ाज़ियाबाद के संयुक्त सौजन्य से अजनारा इंटीग्रिटी के पुस्तकालय कक्ष में योगेन्द्र दत्त शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। गोष्ठी दो सत्रों में सम्पन्न हुई। प्रथम सत्र हिन्दी दिवस के रूप में और द्वितीय सत्र काव्य गोष्ठी के रूप में मनाया गया। प्रथम सत्र की शुरुआत डॉ पुष्पलता की सरस्वती वंदना और दूसरे सत्र का शुभारंभ कवियों की उत्कृष्ट काव्य रचनाओं के साथ हुआ।
गोष्ठी में सर्वश्री योगेन्द्र दत्त शर्मा, बीके वर्मा शैदी, जगदीश पंकज, वेद शर्मा वेद, बृजेश सिंह, डॉ पुष्पलता अधिवक्ता, अनिमेष शर्मा, विपिन जैन, डॉ ईश्वर सिंह तेवतिया तथा विशेष आमंत्रित प्रवीण कुमार, सनत जैन और गौरव कुमार कवियों ने भाग लिया। साथ ही सुश्री पुष्पलता के प्रकाशित काव्य संग्रह ‘वामायण’ का लोकार्पण भी किया गया। द्वितीय सत्र में उपस्थित कवियों की उत्कृष्ट काव्य रचनाओं और दीपक कुमार, सुश्री तारा जैन्ड, चौ. राजकरण सिंह, एएस रावत (A O Member), संजीव शर्मा, गौरव त्यागी, हरिओम बंसल, सनत जैन, गौरव चौधरी, (A O Member) की सहभागिता से गोष्ठी गरिमामय हो गई।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*