राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित संपूर्ण पैरामाउंट सिंफनी सोसायटी परिवार ने हर्षोल्लास के साथ गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया। भगवान श्री गणेश का सेवक बनकर पूर्ण सेवा भाव से गुणगान किया। आयोजक मंडल में पायल त्रिपाठी और लक्ष्मी अग्रवाल खासकर उपस्थित रहीं। गणेश चतुर्थी में प्रतिभाग कर रहे सभी भक्तों ने भगवान श्री गणेश से आशीर्वाद एवं दया दृष्टि बनाए रखने की कामना की है।


Leave a Reply