राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। श्री रामलीला कमेटी (रजि.) के तत्वावधान में जंक्शन रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में चल रहे भव्य ‘श्री रामलीला महोत्सव-2026’ के अंतर्गत बुधवार के मंचन में श्रद्धा, भक्ति और मर्यादा का अनूठा संगम देखने को मिला। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों और लीलाओं के दिव्य प्रसंगों ने उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
माता शबरी पर प्रभु श्रीराम की असीम अनुकंपा, प्रभु श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता, बाली-सुग्रीव का घमासान द्वंद्व युद्ध, अधर्म पर धर्म की विजय स्वरूप बाली वध तथा नीतिवान सुग्रीव के राजतिलक के प्रसंगों का अत्यंत सजीव व मनोहारी मंचन किया गया। माता शबरी के प्रेमपूर्ण व पावन बेर प्रभु राम ने जब स्वीकार किए, तो पूरा प्रांगण भक्तिमय जयकारों से गूंज उठा। साथ ही अधर्म के नाश हेतु बाली वध और सुग्रीव के राजतिलक के दृश्य ने उपस्थित जनसमूह को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के प्रधान आशीष गोयल, महामंत्री पुनीत साहनी (विक्की), कोषाध्यक्ष सचिन बंसल, जनरल मैनेजर दीपक गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य अजय शर्मा, भारत भूषण शर्मा, संजय भगत जी, विकास गोयल व मंत्री सचित गोविल, रवि अग्रवाल एवं डीसी गुप्ता कांटे वाले, राजू रसिक, लीला इंचार्ज संदीप मित्तल, मैनेजर डा. सुधांशु दत्त शर्मा, उमाशंकर अग्रवाल बिन्दा वाले, शुभम गुप्ता, पवन गुप्ता और प्रिंट मीडिया प्रभारी रविकांत भारद्वाज, सोशल मीडिया प्रभारी विनीत आर्य एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Leave a Reply