राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
नोएडा। सेक्टर-122 स्थित हिलवुड्स एकेडमी प्राइमरी स्कूल में खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसीपी सेंटल (नोएडा) डॉ. प्रवीण रंजन सिंह रहे। उन्होंने इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों को अपनी जीवन यात्रा का वृतांत सुनाकर खूब उत्साह बढ़ाया। साथ ही बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास के लिए एकेडमी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने योग, ड्रिल, बैंड प्रस्तुति तथा विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों में उत्साह, अनुशासन, तालमेल और खेल भावना देखने को मिली। साथ ही जहां प्रत्येक प्रस्तुति उनके आत्मविश्वास, एकाग्रता और टीम भावना को दर्शाती रही, वहीं अभिभावकों को भी विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेने का अवसर दिया गया। जिसने विद्यालय और अभिभावकों के बीच सहयोग एवं सहभागिता के संबंधों को और सुदृढ़ किया।
मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने विद्यार्थियों को उनकी सहभागिता, प्रयासों और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। साथ ही शिक्षकों के योगदान और उनके प्रति अपने गहरे सम्मान को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए संदेश दिया कि शिक्षक न केवल विद्यार्थियों को ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में हिलवुड्स एकेडमी प्राइमरी स्कूल के वाइस चेयरपर्सन आरएन सिंह, प्रख्यात शिक्षाविद् श्रीमती नैना वेद और प्रधानाचार्या श्रीमती मनप्रीत कौर गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Leave a Reply