डॉ. भूपिंदर कौर के सम्मान में सजी काव्य संध्या

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। साहित्यिक पत्रिका ट्रू मीडिया के तत्वावधान में वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवयित्री डॉ. भूपिंदर कौर सचदेवा के सम्मान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गरिमामयी संध्या में दिल्ली- एनसीआर के अनेक कवि, साहित्यकार और समाजसेवी उपस्थित रहे। डॉ. भूपिंदर कौर सचदेवा को अंगवस्त्र, मोतियों की माला तथा भगवान श्रीराम की पावन तस्वीर भेंट कर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। जिसके लिए डॉ. सचदेवा ने ट्रू मीडिया परिवार का आभार व्यक्त किया तथा साहित्य को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सूक्ष्म लता महाजन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंकज सक्सेना एवं ओमप्रकाश प्रजापति उपस्थित रहे। संचालन सुश्री लक्ष्मी अग्रवाल ने किया। मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्र एवं मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित साहित्यकारों ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण ही नहीं, बल्कि उसकी आत्मा भी है, जो समय-समय पर समाज को नई दिशा प्रदान करती है।
काव्य संध्या में कवियों एवं कवयित्रियों ने अपनी-अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रेम, प्रकृति, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन विषयों पर प्रभावशाली काव्य पाठ प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रितेश कुमार, सागर शर्मा, शिखर कश्यप, डॉ. अमरजीत सिंह कलिंगा, रमा गुरु, अभिलाषा अग्रवाल, ललित कुमार शर्मा, प्रवीन रंजन जौनपुरी, राजेश शुक्ला, राजेंद्र महाजन, देवेंद्र शर्मा, पी.के. आजाद, तरुण जैन, अखिलेश पुरोहित, बबली सिंह वान्या, विनोद कुमार वर्मा, दीपिका बल्दिया, अपर्णा थपलियाल, जितेंद्र कुमार जीत तथा अरुण कुमार अरुण सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*