खुर्जा के डॉ. अनिल कुमार व जयकिशन ‘जय’ को विश्व रिकॉर्ड सम्मान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। स्वर्गीय कपिल देव खरे स्मृति विश्व कीर्तिमानधारी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था कपिलश फाउंडेशन द्वारा अग्रवाल धर्मशाला, नोवेल्टी रोड, खुर्जा में पुस्तक विमोचन एवं विश्व रिकॉर्ड अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में द बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुबई के प्रतिनिधि एवं मुख्य जूरी सदस्य यतीश चन्द्र शुक्ला द्वारा डॉ. अनिल कुमार को गायन के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड तथा जयकिशन ‘जय’को उनकी पुस्तकों ‘ये दुनिया एक है मधुशाला’एवं ‘बात बस बात’के लिए तीन विश्व रिकॉर्ड के उपलक्ष्य में प्रमाणपत्र, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि जयकिशन ‘जय’इससे पूर्व भी तीन विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। इस अवसर पर ‘जय’की विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने वाली दोनों पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूनम शर्मा ‘रुद्राणी’ने किया।
समारोह में मुख्य अतिथि प्रख्यात उद्यमी सत्य प्रकाश दादू, विशिष्ट अतिथि श्रीकांत तिवारी एवं ब्रिज मोहन अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन, नगर पालिका परिषद खुर्जा सुरेन्द्र शर्मा ने की।
समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कपिलश फाउंडेशन को बधाई देते हुए साहित्य, संस्कृति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में संस्था की उपलब्धियों की विशेष सराहना की। इस अवसर पर कपिलश फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिप्रा खरे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साधना अग्रवाल ‘साधिका’, राष्ट्रीय संयोजक रविसुत शुक्ल, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री बी.पी. मिश्र ‘बेधड़क’, प्रदेश संयोजक अनूप त्रिपाठी, डिजिटल सचिव पूनम शर्मा ‘रुद्राणी’तथा राष्ट्रीय सांस्कृतिक सचिव पुष्टि अग्रवाल सहित अनेक साहित्यकार, समाजसेवी एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*