आज तक के वरिष्ठ एंकर रोहित सरदाना का निधन

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। इंडिया टुडे ग्रुप के एंकर और वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना का निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में थे। इस खबर के बाद पूरे मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर मीडिया से जुड़े तमाम पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर दु:ख जाहिर किया है।
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है, हिंदी मीडिया जगत में बहुत कम समय में अपनी बड़ी पहचान स्थापित करने वाले पत्रकार, रोहित सरदाना के निधन के समाचार से मैं स्तब्ध हूँ। वे बेहद प्रतिभाशाली और प्रभावी पत्रकार थे। उनके निधन से मीडिया जगत को बहुत बड़ी क्षति पहुँची है। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ।
पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन व ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ के सम्पादक जितेन्द्र बच्चन ने भी आजतक के वरिष्ठ एंकर रोहित सरदाना के निधन गहरी संवेदना जताते हुए कहा है कि सरदाना के जाने से पत्रकार जगत को क्षति हुई है, उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। बच्चन ने बताया कि आज तक में न्यूज एंकर थे रोहित सरदाना और 2018 में उन्हें गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार मिला था। शोक की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ है।
रोहित सरदाना की मौत को लेकर पत्रकार सुधीर चौधरी ने ट्वीट कर कहा है, ‘अब से थोड़ी देर पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। यह वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा, ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है।
उल्लेखनीय है कि मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का आज शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। रोहित सरदाना कोरोना संक्रमण से भी जूझ रहे थे। इससे पहले उनकी मां भी कोरोना संक्रमित हुई थीं। रोहित वेंटिलेटर पर थे और संक्रमण अधिक बताया जा रहा था।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*