लखनऊ से भागा आरोपी बाराबंकी में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार

जितेन्द्र जायसवाल/राष्ट्रीय जनमोर्चा
बाराबंकी। थाना जैदपुर पुलिस टीम ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 300 ग्राम मारफीन बरामद की है। यह जानकारी आज गुरुवार को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपी शातिर अपराधी है। उसके विरूद्ध जनपद लखनऊ के थाना चिनहट व अन्य थानों में भी कई मामले दर्ज हैं और वह पुलिस की गिरफ्त से पहले फरार हो चुका था।
एसपी यमुना प्रसाद के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर राम सूरत सोनकर के पर्यवेक्षण में 26 अगस्त को थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इन्टेलीजेन्स के आधार पर भीम कुमार गौतम (23) पुत्र मदन प्रसाद निवासी ग्राम तिवारीगंज थाना चिनहट जनपद लखनऊ को चन्दौली नहर पुलिया के पास ग्राम टिकरा से गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 300 ग्राम नाजायज मारफीन बरामद हुई है। पुलिस बताती है कि भीम शातिर अपराधी है। इसके विरूद्ध जनपद लखनऊ के थाना चिनहट व अन्य थानों में भी कई मुकदमें पंजीकृत हैं। अभियुक्त से पूछताछ में यह भी पता चला कि कुछ दिन पहले की घटना है। थाना चिनहट लखनऊ पुलिस उसे पकड़कर डाक्टरी के लिए अस्पताल ले गई थी, जहां से वह भाग गया था। आज युवक को गिरफ्तार करन वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी, एसएसआई मदन पाल, हेड कांस्टेबल सूबेदार यादव और कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह शामिल रहे। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*