विकास सक्सेना/राष्ट्रीय जनमोर्चा
गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के अवसर पर एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल (एसीआईसी) ने रोटरी क्लब में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कर कुल 63 लोगों को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया है। इन हस्तियों में 17 राज्यों से आए एसीआईसी के 50 से अधिक वे पदाधिकारी शामिल हैं जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अपनी जंग जारी रखे हुए हैं। इनके अलावा उन पत्रकारों, पुलिसकर्मियों, डॉक्टरों, शिक्षाविद, और प्रशासनिक अधिकारियों को भी राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया जो भ्रष्टाचार की जड़ पर सीधे प्रहार कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी दिनेश कुमार गोयल थे। इनके अलावा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुकुल शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन, संरक्षक पं. रवि शर्मा, मुख्य प्रभारी राजेंद्र सिंह चावला और मुख्य संयोजक मोहिंदर डेंग ने सर्वप्रथम दिवंगत जनरल विपिन रावत की तस्वीर पर फूल-माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजिल दी। उसके बाद संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया।
राष्ट्रीय टीम ने बढ़ाई मंच की शोभा:
भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान में लगी संस्था एसीआईसी ने गुरुवार, 9 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि दिनेश गोयल, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुकुल शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र बच्चन, संरक्षक पं. रवि शर्मा, मुख्य प्रभारी राजेंद्र सिंह चावला, मुख्य संयोजक मोहिंदर डेंग, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रमुख श्रीमती श्वेता शर्मा, ओडिसा से आईं प्रभारी डॉ रजनी पांडा एवं स्वास्थ्य प्रकोष्ठ की मुख्य प्रभारी श्रीमती जसनीत चावला का साल, पुष्पगुच्छ, तिरंगा पटका देने के साथ-साथ उन्हें नेशनल अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
छह माह की अवधि में बड़ी उपलब्धियां:
डॉ मुकुल शर्मा ने संस्था के बारे में विस्तार से बताते हुए उन उपलब्धियों को गिनाया, जिन्हें महज छह माह में हासिल किया गया है। उन्होंने इसका श्रेय एसीआईसी के तमाम पदाधिकारियों को देते हुए कहा कि इस छोटे से कार्यकाल में इतनी बड़ी उपलब्धि बिना टीम भावना के संभव नहीं थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश गोयल ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत के अभियान में लगे एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि वाकई यह बहुत बड़ी बात है कि छह महीने के अंदर संस्था ने देश के 17 राज्यों में अपना विस्तार कर लिया है। उन्होंने हर तरह से संस्था का सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
सम्मानित होने वालों में ये भी रहे शामिल:
संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में शामिल दैनिक अथाह के संपादक अशोक ओझा, राष्ट्रीय जनमोर्चा की प्रधान संपादक डॉ कमलेश भारद्वाज, दैनिक हिन्द आत्मा के संपादक अशोक कौशिक, एबीपी न्यूज चैनल के अजय भटनागर, दैनिक कृष्ण उजाला के संपादक नरेश सिंहानिया, गंगा न्यूज नेशनल के संपादक डॉ अशोक कुमार, यूट्यूब चैनल आपबीती के संपादक मुकेश गुप्ता, डॉक्टर एमके सिंह, डॉक्टर श्याम सिंह एवं शिक्षाविद अरुण कुमार को मुख्य रूप से राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया। इनके अलावा जिन हस्तियों को राष्ट्रीय सम्मान के प्रतीक चिन्ह और प्रशंस्ति पत्र दिए गए, उनमें ओडिसा की रजनी पांडा, पंजाब टीम के जयंत जैन, संजय शर्मा (गोल्ड मेडलिस्ट), तमिलनाडु के योगराज टी, वेस्ट बंगाल के सुरेन्द्र मुखिया, बिहार के राहुल कुमार, जम्मू कश्मीर के सुनील मणि एवं मो. शारिक खान, ग्रेटर नोएडा के देवेंद्र सिंह भाटी, गाजियाबाद के श्री दामा गोस्वामी, रेहाना अल्वी, रामानंद सिंह, धनंजय शर्मा, मथुरा के लखन सिंह आदि शामिल रहे।
राष्ट्रीय महासचिव ने दिलाया संकल्प:
कार्यक्रम का संचालन संस्था के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र बच्चन ने किया। उन्होंने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम एक बार फिर से प्रण लें कि जब तब भ्रष्टाचार को जड़ से नहीं खत्म कर देंगे, चुप नहीं बैठेंगे। राजेन्द्र सिंह चावला और पंडित रवि शर्मा ने भी एसीआईसी के आए प्रतिनिधियों के कार्यों को सराहा। अंत में जनरल विपिन रावत और उनके साथ बाकी के 13 अन्य लोगों की हुई मौत पर शोक प्रकट करते हुए सभी ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ और कार्यक्रम का समापन करते हुए संस्था प्रमुख मुकुल शर्मा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया है।


Leave a Reply