राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल (एसीआईसी) ने दिल्ली दफ्तर में रविवार को एक अहम बैठक की। जिसमें एसीआईसी द्वारा दिसम्बर, 2021 में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इसके अलावा सामाजिक उत्थान, मानवाधिकार और संस्था के प्रचार-प्रसार पर विस्तार से चर्चा की गई।
10 अक्टूबर को आयोजित बैठक में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुकुल शर्मा ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि देश के जिन राज्यों में एसीआईसी की टीम कार्य कर रही है, वहां की हर स्थितियों पर नजर रखी जाए। जहां भी कोई समस्या आ रही है, उसका समाधान करें। संस्था के विस्तार के लिए टीम को प्रोत्साहित किया जाए। समय-समय पर उनके कार्यों की समीक्षा होनी चाहिए, तभी पता चलेगा कि हमें आगे बढ़ने में क्या दिक्कतें पेश आ रही हैं। जरूरत पड़ने पर सभी सहयोगियों से संवाद स्थापित किया जाए।
एसीआईसी के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र बच्चन ने सूचना तकनीक पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संस्था के कार्यों के प्रचार-प्रसार पर एक योजना को अंतिम रूप देते हुए कहा कि आज समय टेक्नोलॉजी का है। सोशल मीडिया से लेकर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर हमें अपने कार्यों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देनी होगी। यह जनहित में होगा और समाज से सरकार तक हमारी तमाम रचनात्मक और सकारत्मक गतिविधियों पर नजर रहेगी। साथ ही संस्था के राष्ट्रीय मुख्य प्रभारी राजिंदर सिंह और राष्ट्रीय मुख्य संयोजक मोहिंदर डेंग ने भी एसीआईसी के अब तक के हुए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए आगे के लिए जो भी प्रस्ताव रखे, वे सभी सर्वसम्मति से पास कर दिए गए। सभी ने उम्मीद जताई कि हमारी टीम जहां भी काम कर रही है, उनकी प्रगति निश्चित है।


Super