राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ। किसान नेता राकेश टिकैत को दो कौड़ी का आदमी बताने के बाद विवादों में घिरे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का एक और विवादित वीडियो सामने आया है। इस बार उन्होंने मीडिया को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुछ पत्रकार बेवकूफ हैं। कोई चौथा स्तंभ नहीं होता, सिर्फ तीन स्तंभ ही होते हैं।
टेनी का मीडिया को लेकर दिया गया यह बयान बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि कुछ पत्रकार बेवकूफ हैं। कोई चौथा स्तंभ नहीं होता, सिर्फ तीन स्तंभ ही होते हैं। उनके प्रचार और प्रसार को देखते हुए उन्हें चौथा स्तंभ कहा गया है। मीडिया में कुछ ऐसे लोग घुस गए हैं, जो गैर जिम्मेदाराना हैं। उनको ठीक करना होगा। अभी तक इस बयान पर मंत्री टेनी की कोई सफाई नहीं आई है। अगर वह नया बयान देते हैं तो उसे भी राष्ट्रीय जनमोर्चा जरूर पाठकों तक पहुंचाएगा।


Leave a Reply