राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
चंडीगढ़। रेसलर विनेश फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया है। वह जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि बजरंग पूनिया चुनाव नहीं लड़ेंगे।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई। अब तक कुल कुल 71 सीटों पर फैसला हो चुका है। बजरंग पूनिया चुनाव नहीं लड़ेंगे, जबकि पहले बताया जा रहा था कि पूनिया बादली से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन अब सूत्र बता रहे हैं कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे और सिर्फ कांग्रेस पार्टी का प्रचार करेंगे।


Leave a Reply