अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने वितरित किए प्रमाण पत्र

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बाराबंकी। कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। छात्र-छात्राएं ईमानदारी पूर्वक मेहनत के साथ पढ़ाई करते हुए आगे बढ़ते रहें, जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी। यह कहना है समाजसेविका उषा यादव का। वह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को रविवार को प्रमाण पत्र वितरित कर रही थीं।
शहर के मोहल्ला मखदूमपुर स्थित केन्द्र पर रविवार को अखिल भारतीय साहित्य परिषद की तरफ से प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के प्रबन्ध-निदेशक एसके वर्मा ने कहा कि संस्थान के सहयोग से नेशनल कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर द्वारा ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन अप्रैल माह से लगातार किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया। सभी बच्चों द्वारा कठिन परिश्रम से अच्छे अंक प्राप्त किए गए हैं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ममता एवं सोनम को प्रथम, मोनी पाल, चॉदनी व सिमरन को द्वितीय स्थान, सान्वी वर्मा को तीसरा स्थान मिला है। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
वर्मा ने कहा कि कोरोना काल में आंनलाइन प्रतियोगिता कराने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सामान्य ज्ञान की जानकारी के प्रति जागरूक करना था, जिससे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के अवसर आसानी से प्राप्त हो सकें। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर संस्था अनुदेशक विजय प्रकाश, रानी, हेमा, रामायण सिंह, सुधा, हर्षित, आयुषी वर्मा, अंजली यादव उपस्थित थीं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*