राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। विश्व भोजपुरी सम्मेलन संस्था की स्थानीय इकाई द्वारा गणपति फार्म हाउस अवंतिका में भव्य भोजपुरी कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत दुबे ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती कुमुद तिवारी ने ‘गइया के गोबरे महादेव…’ के गीत, कमलेश ओझा द्वारा सरस्वती वंदना और श्रीमती तनुजा द्विवेदी द्वारा पारंपरिक राम गीत की प्रस्तुति से हुई।
21 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत दुबे, मुख्य अतिथि श्रीमती मनु लक्ष्मी मिश्रा, विशिष्ट अतिथि परितोष मणि त्रिपाठी, कुमार अनुपम श्रीवास्तव, बीडी शर्मा, प्रमुख समाज सेवी बुध प्रकाश शर्मा, कुमार अभिनव श्रीवास्तव, परितोष मणि त्रिपाठी, संजय चौधरी, जैनेन्द्र शर्मा एवं कई अन्य गणमान्य का संस्था के महामंत्री जेपी द्विवेदी और टीम ने माल्यार्पण, अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत- सम्मान किया गया।
दो पुरोधाओं के व्यक्तित्व व कृतित्व पर डाला प्रकाश :
अजीत दुबे ने संस्था की स्थापना से लेकर अब तक हुये कार्यक्रमों की चर्चा के साथ भोजपुरी के दोनों पुरोधाओं, विश्व भोजपुरी सम्मेलन के अंतर राष्ट्रीय महासचिव स्व. डॉ अरुणेश नीरन और पूर्वाञ्चल भोजपुरी महासभा के डाइरेक्टर व विश्व भोजपुरी सम्मेलन गाजियाबाद इकाई के पूर्व अध्यक्ष स्व. अशोक श्रीवास्तव के व्यक्तित्व व कृतित्व और भाषाई सरोकार पर वृहत प्रकाश डाला। भोजपुरी कवि मनोज भावुक ने भी इन दोनों पुरोधाओं से जुड़े कई संस्मरण सुनाए। साथ ही दोनों हस्तियों की स्मृति में देश के कोने-कोने से आये कवियों ने समां बांध दिया।
जेपी द्विवेदी ने खूब वाहवाही लूटी :
कवि सम्मेलन में युवा कवि कुंदन सिंह ने शानदार गजल पेश की। उसके बाद केशव मोहन पांडेय, राजेश मांझी, देवकांत पांडेय, सरोज त्यागी, संतोष पटेल, संजय ओझा, राम प्रकाश तिवारी आदि कवियों ने समसामयिक और लोक राग की कविताएं सुनायीं। संचालक मनोज भावुक ने भी आत्मविश्वास से लबरेज मुक्तक कहा। जबकि संस्था की गाजियाबाद इकाई के महासचिव जेपी द्विवेदी ने ‘जय हो गाजियाबाद…’कविता सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा दो बाल कवियों ने भोजपुरी कविता का रसास्वादन कराया।


Leave a Reply