राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
जोधपुर। सोजत शहर की जानी-मानी समाजसेवी शख्सियत अनोपसिंह लखावत को “चारण समाज रत्न”से सम्मानित किया गया है। साथ ही उन्हें चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन का चेयरमैन चुना गया है। इसके लिए लखावत ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे वे तन-मन-धन से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए बालिका शिक्षा और चिकित्सा सेवा उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
जोधपुर में 15 मार्च 2026 को आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित लखावत ने कहा कि वे जीवनभर समाज के ऋणी रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि चारण समाज के उत्थान और समाजसेवा के कार्यों के लिए वे सदैव समर्पित रहेंगे। समारोह में गुजरात के आदिपुर (कच्छ) निवासी जब्बरदान गढवी को भी “चारण समाज रत्न”की उपाधि प्रदान की गई है। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला कलेक्टर व ग्लोबल सेक्रेटरी श्रीमती दमयंती गढवी ने बताया कि जब्बरदान गढवी ने चारण समाज के विकास के लिए अब तक 17 करोड़ रुपये का सहयोग प्रदान कर चुके हैं।
जब्बरदान गढवी ने अपने जन्मस्थान आदिपुर (कच्छ, गुजरात) में करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बालिका छात्रावास का निर्माण कराया है और इसके संचालन के लिए 2 करोड़ 85 लाख रुपये की एफडी छात्रावास को समर्पित की है। इस अवसर पर भवानीसिंह नोख ने बताया कि अयोध्या स्थित श्री शक्तिकुंज चारण मंदिर में समाज बंधुओं के सहयोग से करणी माता की प्रतिमा स्थापित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा गुजरात के द्वारका धाम में स्थित शक्तिकुंज के विकास का कार्य भी समाज के दानदाताओं के सहयोग से अग्रसर है।
गणमान्य लोगों ने दी बधाई
समारोह में प्रभुदान, मनहरदान, कोमल गढवी, महिपाल सिंह रेन्दड़ी, रघुनाथ सिंह लखावत रेन्दड़ी, दिलीप सिंह, अशोक सांखला सहित अनेक समाजबंधुओं के साथ समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रांतीय अध्यक्ष रामस्वरूप भटनागर, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष देवीलाल साँखला,पेन्शनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी, फौजी अशोक सैन, जगदीश पाराशर, अशोक सांखला, उपखंड पत्रकार संघ सोजत के अशोक खिची, ओम पाराशर, अब्दुल समद राही, धन्नाराम परिहार, प्रकाश राठौड़, आमीर रज़ा एवं अकरम खान सहित बडी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे। इन सभी ने श्री लखावत को बधाई दी है।
संगठन के पदाधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम का संचालन हर्षा गढवी (गुजरात) ने किया। इस अवसर पर संगठन के राजा भाई, चेतन भाई गढवी, प्रभुदान गढवी, रविदान गौड़, राजस्थान जोनल चेयरमैन ओमप्रकाश उज्जवल, श्रीमती जनक चारण, श्रीमती मिथिलेश चारण, श्रीमती राजेश्वरी, श्रीमती सीता चारण, श्रीमती सुनयना चारण, राजस्थान जनरल सेक्रेटरी सरदार सिंह चारण, देशराज सिंह चारण, महेंद्र सिंह खारी, महेंद्र सिंह धारिया आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply