कोरोना संकटकाल में भी ‘एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया’ निभा रही अपनी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए कार्य कर रही संस्था ‘एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया’ सामाजिक कार्यों में लगातार अग्रसर रहती है। कोरोना महामारी के इस संकटकाल में भी वह सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया अब शहर में तमाम स्थानों पर कोरोना से बचाव के लिए अपने प्रयास से सेनिटाइजेशन का कार्य करवा रही है। आज गुरुवार को गाजियाबाद से जिला संयोजक रिहाना अलवी और जिला निदेशक रामानंद सिंह ने नोएडा के सेक्टर 62 स्थित कालोनी और बिजली घर में सेनिटाइज करवाया। यह कार्य उन्होंने संस्था के संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा के दिशा-निर्देश में कराया है।
‘एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया’ संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा ने रामानंद सिंह और रिहाना अलवी के इस कार्य के लिए उनकी सराहना की है। शर्मा ने कहा है कि संस्था के अन्य कार्यकर्ता भी इससे प्रेरणा ले सकते हैं। कोरोना महामारी के इस संकट के दौरान हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हमें समाज को सुरक्षित एवं स्वस्थ्य बनाना है। उसकी हिफाजत के लिए कोई भी कुर्बानी देने को हमें हमेशा तैयार रहना होगा।
शर्मा ने नगर निगम के कर्मचारियों और उ.प्र. फायर सर्विस स्टाफ का भी शुक्रिया अदा किया है। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के सभी निवासियों से अपील की है कि वे सभी घरों में ही रहे। अतिआवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। मास्क पहनना न भूलें और सामाजिक दूरी का हमेशा पालन करें। सेनेटाइजर का प्रयोग करें। शर्मा के अलावा संस्था के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र कुमार, जिला मुख्य निदेशक कृष्ण नाथ पांडेय, राष्ट्रीय सचिव राजीव कुमार व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी गाजियाबाद की पूरी टीम को इस आपदा काल में सक्रिय रहने के लिए बधाई दी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*