सोसल मीडिया के पत्रकार पर हमला, घटना सीसीटीवी में कैद

पीड़ित पत्रकार सिंदबाद खान

अजीत रावत/राष्ट्रीय जनमोर्चा
गाजियाबाद। थाना साहिबाबाद अंतर्गत अर्थला जीडीए कॉलोनी निवासी सोसल मीडिया के एक पत्रकार सिंदबाद खान पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। उनकी बुजुर्ग मां को भी बदमाशों ने मारा-पीटा है। पीड़ित ने मामले की सूचना थाना साहिबाबाद में देते हुए जान-माल बचाने की गुहार लगाई है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार घटना शनिवार की है। हमले की वजह जानकर आप चौंक पड़ेंगे। मामला सिंदबाद खान के पड़ोसी की बाइक चोरी होने से जुड़ा है। उन्होंने बताया है कि मोटरसाइकिल चोरी की इस वारदात को सीसीटीवी की फुटेज निकालकर उन्होंने दे दी थी। उस फुटेज के वायरल होते ही आरोपित पक्ष के परिवार वालों ने सिंदबाद खान के घर पर हमला कर दिया। पत्थरबाजी की और पत्रकार की जमकर पिटाई कर दी। उसकी मां को भी बुरी तरह से मारा-पीटा है। यह पूरी घटना सीसीटीव में कैद है। पीड़ित पत्रकार ने मामले की शिकायत थाना साहिबाबाद में करते हुए जान-माल बचाने की गुहार लगाई है। लेकिन आरोपित पक्ष के हौसले बुलंद हैं। सिंदबाद का आरोप है कि हमलावर अभी शांत नहीं बैठे हैं। वे सभी उनके खिलाफ अब भी साजिश रच रहे हैं। उनकी हत्या भी की जा सकती है। इसके लिए बाहर से बदमाश बुलाए जा सकते हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*