बरेली के अमीर मजहर जैदी ‘इंडियन आइकन अवार्ड’ 2024 से सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। ग्लोबल एक्सीलेंस फोरम ने होटल ली मेरिडियन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के तहत सैंथल बरेली के अमीर मजहर जैदी को सामाजिक कार्यों के लिए इंडियन आइकॉन अवार्ड 2024 से सम्मानित किया है। जैदी वर्ल्ड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष और अखिल भारतीय मानव अधिकार परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव हैं। उन्होंने इस सम्मान के मिलने पर ग्लोबल एक्सीलेंस फोरम का आभार जताते हुए कहा है कि इस अवसर पर अपने क्षेत्रवासियों और सहयोगियों को हार्दिक धन्यवाद देता हूँ। आप सभी के प्यार और समर्थन के बिना यह संभव नहीं था।
उल्लेखनीय है कि इंडियन आइकॉन अवार्ड उन लोगों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है और समाज के लिए एक प्रेरणा की मिसाल बने हैं। अमीर मजहर जैदी ने कहा है कि आज का दिन मेरे लिए बहुत खास है। इंडिया आइकन अवार्ड 2024 जीतने पर बहुत खुश हूँ। आज यहां उपस्थित सभी महानुभावों, मेरे प्रिय क्षेत्रवासियों और मेरे सहयोगियों, मैं इस पुरस्कार के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद प्रकट करता हूं मैं आशा करता हूँ कि मैं भविष्य में भी आपके विश्वास पर खरा उतरुंगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*