काशी के जन-जन में कोरोना से लड़ने की अलख जगाती सेवा भारती

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
वाराणसी। जिलाधिकारी के सहयोग से जनपद में सेवा भारती और युवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में इसके सदस्य कोरोना महामारी के इस संकटकाल में लगातार लोगों की सेवा कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इकाई सेवा भारती (युवा भारती) के काशी प्रान्त के सदस्य कोविड लक्षण युक्त लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं और घर-घर जाकर लोगों को दवा पहुंचा रहे हैं। इस विषम परिस्थिति में कई प्रकार का सेवा कार्य कर लोगों की मदद कर रहे हैं।
लोगों के अनुसार सेवा भारती व जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर फोन करते ही सेवा भारती के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार तक दवा लेकर पहुंच जाते हैं और यह कार्य 27 अप्रैल से चल रहा है। सेवा भारती के अनुसार अब तक उनके कार्यकर्ता 2000 से अधिक लोगों को दवा वितरित कर चुके हैं। इससे कई परिवार स्वस्थ हुए हैं और उन्होंने इसके लिए सेवा भारती के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है।
सेवा भारती और युवा भारती के इस कार्य की राहुल सिंह और हिमांशु राज पूरी निगरानी रखते हैं। हेल्पलाइन नंबर पर प्रशांत त्रिपाठी, डाँ कृष्ण नाथ पाण्डेय और अंकित शर्मा द्वारा लगातार लोगों के काल सुनकर दवा की मांग पर उन्हें दवा उपलब्ध कराई जा रही है। दवा वितरण की निगरानी सचिन मिश्रा करते हैं। चिकित्सकीय परामर्श हेतु सेवा भारती के पैनल से डॉ पवन दुबे, डॉ प्रवीन शर्मा, डॉ शुभम कश्यप और डॉ चंद्रेश जयसवाल जुड़े हैं, जो लोगों को चिकित्सीय परामर्श देते हैं। इसके अतिरिक्त सेवा कार्यकर्ता के रूप में शशि प्रजापति, सक्षम श्रीवास्तव, विवेक पारिख, अबू हाशिम, हेमंत, वैभव मिश्र आदि भी अपना सहयोग दे रहे हैं। ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के सिद्धांत पर सेवा कार्य करने वाली सेवा भारती का प्रयास है जनमानस स्वस्थ व सुरक्षित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*