UP विधान परिषद के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने CM की मौजूदगी में किया नामांकन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए भारतीय जनता पार्टी के सात और सहयोगी दलों के तीन प्रत्याशियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नामांकन किया। पर्चा दाखिल करने वालों में भाजपा उम्मीदवार विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल, संतोष सिंह प्रमुख रहे। जबकि अपना दल (एस) से आशीष पटेल ने भी नामांकन किया है। आशीष योगी सरकार में मंत्री हैं। वहीं सुभासपा की ओर से विच्छेलाल राजभर व रालोद से योगेश चौधरी ने नामांकन किया है।
पर्चा दाखिल करने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, राकेश सचान, आशीष पटेल, ओमप्रकाश राजभर, अनिल कुमार, जेपीएस राठौर, अरुण कुमार सक्सेना, बलदेव सिंह औलख आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*