ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को प्रतिनिधियों ने बांटे कंबल

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
छपरा कार्यालय। कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के लिए कायस्थ परिवार, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया, अभिन्नोवेशन ग्रुप एवं मिशन 2 करोड़ और चित्रांश इंटरनेशनल के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया। समाजसेवी एवं अभिन्नोवेशन ग्रुप के निदेशक अभिजीत श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ शहर में कई स्थानों पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्य किया।
अभिजीत श्रीवास्तव, कायस्थ परिवार छपरा–सारण के मुख्य संयोजक, मिशन 2 करोड़ चित्रांश इंटरनेशनल के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष और समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिल्ली प्रदेश प्रभारी होने के साथ-साथ कई अन्य सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सहायता पहुँचाना उनका मुख्य उद्देश्य है।
कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि 9 बजे छपरा जंक्शन से हुई। इसके बाद भगवान बाजार चौक, दरोगा राय चौक, सदर अस्पताल आश्रय स्थल, डाक बंगला रोड, नगर पालिका चौक, कचहरी स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे सो रहे असहाय, गरीब व सफाई कर्मियों को कंबल प्रदान किए गए। इस नेक कार्य में कायस्थ परिवार छपरा–सारण के अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ‘मिंटू’, युवा अध्यक्ष अभिषेक अरुण, कार्यकारी अध्यक्ष एवं समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विद्या भूषण श्रीवास्तव, महासचिव अजय सहाय, उपाध्यक्ष कमल किशोर सहाय, अनिलेश्वर माधव सहित समाज कल्याण फेडरेशन के कई अन्य साथी उपस्थित रहे।


अभिन्नोवेशन ग्रुप के कर्मचारी सौरव तिवारी, अखंड प्रताप सिंह, सुनील कुमार, शरद राजपूत, दीपक कुमार तथा आशीर्वाद मार्केट कॉम्प्लेक्स के व्यवसायी मुकेश कुमार, असलम खान, शहजाद खान, साबू हसन, राजू हसन, गोलू खान और रविंदर राय ने भी इस अभियान में सक्रिय सहयोग दिया। स्थानीय लोगों ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों एवं असहायों की मदद करना बहुत ही पूण्य का कार्य है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*