राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। उत्तम नगर स्थित मंगल बाजार के बीएम गुप्ता हास्पिटल में अखिल भारतीय माथुर वैश्य समाज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ सदस्य रमेश पुरी ने भाग लिया। उन्होंने रक्तदान किया और अन्य लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। देश के सैनिकों के लिए यह रक्तदान शिविर लगाया गया और संस्था ने सभी रक्तदान करने वालों को सम्मानित भी किया है।
रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में विश्व हिन्दू परिषद संगठन के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह 10 बजे शाम 3 बजे तक शिविर चलता रहा। वहीं रक्तदान करने वालों में दिल्ली एनसीआर से आए नवजवान, बुजुर्ग और महिलाएं सभी शामिल रहे। रमेश पुरी ने बताया कि यह रक्तदान शिविर सेना के जवानों के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि जब सेना दिन-रात हमारे लिए काम कर रही है तो हमारा भी फर्ज बनता है कि हम अपने कर्तव्य से पीछे न हटें।


Leave a Reply