रेड क्रॉस दिवस पर एमएमजी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भवतोष शंखधार और डॉ किरण गर्ग ने रेड क्रॉस सोसाइटी के जनक के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। साथ ही जिन लोगों ने रक्तदान किया है, उन्हें रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भवतोष शंखधार, सचिव डॉक्टर किरण गर्ग, सभापति सुभाष गुप्ता, डॉ राकेश कुमार (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक) डॉ विनोद कुमार, नरेंद कुमार शर्मा, सदस्य रेडक्रॉस सोसायटी और उपाध्यक्ष अनिल गर्ग के संयुक्त प्रयासों से किया गया। रेड क्रॉस की सदस्य पूनम शर्मा ने नवीन सदस्य मेजर डॉक्टर प्राची गर्ग व अन्य सदस्यों का परिचय कराया। डॉ प्राची गर्ग ने जिम हेनरी ड्यूनेंट एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के बारे में अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही रेड क्रॉस की सदस्यता प्राप्त करने वाले सदस्यों को प्रमाण पत्र एवं सम्मान प्रतीक भी भेंट किए गए। इस अवसर पर आजीवन सदस्य अलका, डॉ दिनेश बालिगा, एमसी गौड़, डीसी बंसल आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*