प्रजेश शंकर/राष्ट्रीय जनमोर्चा
नई दिल्ली। अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स को टक्कर देने के लिए कन्फेरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) अपने वेन्डर मोबाइल एप्लीकेशन (ऐप) को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी नई दिल्ली में लॉन्च करेगा। कैट देश के ई-कॉमर्स व्यापार में विदेशी कंपनियों खासतौर पर अमेजन और फ्लिपकार्ट का मुकाबला करने के लिए एक ई कॉमर्स पोर्टल ‘भारत ई मार्किट’ को शीघ्र ही लॉन्च करेगा, जो पूरी तरह से भारतीय पोर्टल होगा और व्यापारियों का व्यापारियों के द्वारा तथा व्यापारियों और भारत की जनता के लिए ही होगा।
कारोबारी संगठन कैट इस पोर्टल के लॉन्चिंग के प्रथम चरण में भारत ई मार्केट पोर्टल पर विक्रेताओं द्वारा अपनी ई-दूकान बनाने के लिए एक मोबाइल ऐप को गुरुवार, 11 मार्च दोपहर 12 बजे होटल ली मेरीडियन, जनपथ, नई दिल्ली में एक भव्य समारोह में इसकी लॉन्चिंग करेगा। उल्लेखनीय है कि कैट भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक संगठन है, जो 40 हजार से ज्यादा व्यापारिक एसोसिएशनों के माध्यम से 8 करोड़ कारोबारियों का प्रतिनिधित्व करता है।


Leave a Reply