राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित माय वार्ल्ड प्री स्कूल में वंसत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। सभी ने वंदन कर वसंत ऋतु का स्वागत किया। इस अवसर पर सरस्वती वंदना करते हुए विद्यालय की निदेशक स्वीटी अग्रवाल ने कहा कि छह ऋतुओं में वसंत ऋतु को ऋतुओं का राजा कहा गया है। वंसत के आगमन के साथ ही खेतों में फसल लहलहाने लगती है। पेड़ों पर नए फूल पत्ते आने लगते हैं। प्रकृति जैसे सौंदर्य के सारे सोपानों को छू रही होती है, जो जीवन में हर्सोल्लास के साथ एक नयी ऊर्जा भरने के समान होती है।
उन्होंने कहा कि वसंत पंचमी को ज्ञान, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती के प्राकटय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन समस्त शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की वंदना कर उनसे अज्ञान अहंकार रूपी अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी देने की प्रार्थना की जाती है। शनिवार के कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक अरूण कुमार, श्रीमती विमला कुमारी और स्कूल के अन्य स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।


Leave a Reply