मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 400 लोगों की सुनी समस्याएं

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गोरखपुर। संस्कृति पर्व गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु पूजन की नाथ पंथ की विशिष्ट आनुष्ठानिक व्यस्तता के बावजूद मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने जनसेवा की परंपरा में रूकावट नहीं आने दी। गुरु पूर्णिमा पर पूजनोपरांत उन्होंने जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आत्मीय भरोसा दिया।
गोरखनाथ मंदिर में सोमवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वस्त किया कि बिलकुल चिंता मत करिए। हर समस्या पर हम प्रभावी कार्रवाई कराएंगे। उन्होंने पास में मौजूद प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उनका संतुष्टिपरक समाधान कराएं। साथ ही जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। गोरखनाथ मंदिर में दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 400 लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनकर पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*