वार्षिक समारोह में किड्स एंड किड्स प्लेवे के बच्चों ने मचाया धमाल

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। किड्स एंड किड्स प्लेवे डेबोर्डिग स्कूल वैशाली, एससीसी सफायर और केडीपी सवाना शाखाओं ने शनिवार को हिंदी भवन में अपना 20वां वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर छोट-छोटे बच्चों ने खूब धमाल किया। उनकी कला-संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुति मनमोहक लगी।
23 दिसंबर की सुबह आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक परवीन बजाज ने बच्चों में नैतिक मूल्यों को विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने एक सामाजिक संदेश देते हुए अभिभावकों से अपील की है कि उन सभी को अपने बच्चों के जन्मदिन पर अनाथालय या अधं विद्यालयों में जाकर उनकी मदद करनी चाहिए, ताकि वचिंत बच्चों को भी अवसर मिले और वे समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सकें।
कार्यक्रम में केजी कक्षा की लड़कियों ने समाज में महिलाओं के खिलाफ अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक नृत्य प्रस्तुत किया। जबकि केजी कक्षा के लड़कों ने अपनी प्रस्तुति से यह बताया कि हमारे दैनिक कार्यों में मोबाइल के दुष्प्रभाव का कितना खराब असर पड़ता है। साथ ही साथ नर्सरी कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने अपने उच्चारण कौशल व नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मत्रंमुग्ध कर दिया।
बच्चों ने समाज के वचिंत बच्चों के प्रति दयालु होने का संदेश भी दिया। इसके बाद नन्हे-मुन्ने उत्साह के साथ मचं पर आए और कई अन्य अद्भुत प्रस्तुति देकर अभिभावकों को अचंभित कर दिया। इस वार्षिक समारोह की खासियत यह रही कि प्रत्येक विद्यार्थी को समूह में नृत्य के साथ-साथ मचं पर व्यक्तिगत प्रस्तुति देने का भी मौका मिला। समारोह में आए बच्चों के माता-पिता ने स्कूल स्टॉफ की सराहना की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*