बच्चों को ग्रेजुएट ही नहीं रोजगारयोग्य बनाया जाना चाहिए : डॉ. गदिया

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। ‘किसी के लिए कुछ करना ही शिक्षक के जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। बच्चों को केवल ग्रेजुएट नहीं रोजगारयोग्य बनाओ। विशेष तौर पर गरीब परिवार के बच्चों को स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस इसे संकल्प के साथ मंजिल तक पहुंचाएगा।’ यह कहना है वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया का। शुक्रवार को वह विवेकानंद सभागार में आयोजित दो दिवसीय ओरिएंटेशन एवं क्षमता वृद्धि कार्यक्रम के समापन अवसर पर शिक्षकों को नसीहत दे रहे थे।
उन्होंने दो दिन चले ओरिएंटेशन एवं क्षमता वृद्धि कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने वाले 77 स्टाफ सदस्यों की बातें गौर से सुनीं। फिर इन पर पौने चार घंटे की अपनी विशेष रपट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि मेवाड़ में स्वस्थ परम्पराओं को लागू करना उनकी प्राथमिकता है। वह चाहते हैं कि मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस महापुरुषों की जयंतियों के आयोजन व विचारवान लोगों के साथ विचार संगोष्ठियों के लिए भी पहचाना जाए।
उन्होंने मेवाड़ की भावी योजनाओं की जानकारी भी शिक्षकों को दी। इससे पूर्व मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने स्टाफ को कई प्रकार की हिदायतें व नसीहतें देकर मेवाड़ का वातावरण और अधिक मधुर, दोस्ताना व गुणवत्तायुक्त शिक्षा से भरपूर बनाने की बात पर बल दिया। उन्होंने शिक्षक स्टाफ को शिक्षण व काउंसलिंग के अनेक महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।
इन प्रमुख बिन्दुओं पर हुई चर्चा :
काउंसलिंग, ट्रेनिंग व प्लेसमेंट, रखरखाव, स्टडी मैटीरियल, प्रश्नोत्तर बैंक, शिक्षण, अनुशासन, शिक्षा पद्धति, विचार संगोष्ठी, जयंती समारोह, पीडीपी क्लास, कम्युनिकेशन गेम, प्रैक्टिकल वर्कशॉप, इफेक्टिव लीगल एड सेल, वैल्यू एडेड कोर्स, टू वे टीचिंग मैथेड, रिव्यू एंड ऑडिट कमेटी, नेशनल सेमिनार, गेस्ट लैक्चर, टीचर एक्सचेंज प्रोग्राम, फ्यूचर प्लान, रिसर्च प्रोजेक्ट, एडवेंचर-इंडस्ट्रियल ट्रिप आदि।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*