पोदार लर्न स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर 150 बच्चों ने दिखाए करतब

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क- 5 स्थित पोदार लर्न स्कूल में शुक्रवारको कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के कई प्ले स्कूल के 150 से अधिक बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य प्रतियोगिता और आर्ट कंपटीशन में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव पंकज जोशी एवं प्रधानाध्यापिका अंतरा राय ने दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद देशभक्ति के गीतों पर बच्चों ने नृत्य प्रस्तुति दी। नन्हें-मुन्नों के समूहिक नृत्य को देखकर दर्शक भी उत्साहित होकर नाचने लगे। प्रतियोगिता में ब्राइट बिगनर्स, कैंब्रिज मोंटसरी, किंडर लैंड, लिव एंड लर्न, हनी किड्स, लिटिल कृष्णा, माय प्लेनेट, एडोरेबल प्ले स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। छोटे बच्चों ने चित्रकला का प्रदर्शन किया। पोदार लर्न स्कूल के सीनियर बच्चों ने कारगिल विजय पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें सभी ने देशभक्ति की शपथ ली।
ग्रुप डांस में किंडर लैंड स्कूल प्रथम, लाइव एंड लर्न की टीम द्वितीय और लिटिल कृष्णा टीम तृतीय स्थान पर रही। कलरिंग में तीन से चार वर्ष आयु वर्ग में ब्राइट बिगनर्स के आरुष फर्स्ट, लिटिल कृष्णा की शानवी सेकंड और ध्वनि थर्ड स्थान पर रहे, जबकि पांच से छः वर्ष आयु वर्ग में किंडरलैंड के पार्थ फर्स्ट, अनिका सेकंड और एडॉरेबल के शिवांश थर्ड स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान की गई और प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व रिटर्न गिफ्ट दिए गए।
कार्यक्रम में प्ले स्कूल के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। सचिव पंकज जोशी ने सभी बच्चों की तारीफ की। प्रधानाध्यापिका अंतरा राय ने सभी बच्चों को और अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। मंच संचालन अंबिका स्वामी और स्मिता वाधवा ने किया। इस अवसर पर रिचा शर्मा, संजू सिंह, विनय शर्मा, मनोहर सिंह, पूजा महापात्रा, नेहा आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*